ग्राम चैनपुर में दो साल पहले 5 लाख 18 हजार रुपए के सीसी रोड की स्वीकृति हुई। पंचायत ने राशि आहरित कर ली, लेकिन काम नहीं किया। शिकायत के बाद जांच हुई। सरपंच-सचिव से वसूली के आदेश भी हुए लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन पहले यहां सड़क का काम शुरू करने पर ग्रामीणों ने विरोध किया। पुलिस को बुलवाकर काम रुकवाया।
ग्रामीण जगदीश जायसवाल, नवनीत गंगराड़े, रमेश जाधव, राजेश दागोड़े, सुमित गंगराड़े व वीर सिंह ने बताया रामसिंह के घर से पशु हौज तक सीसी रोड का निर्माण 4 साल से अटका हुआ है। सरपंच-सचिव ने काम किए बिना राशि निकाल ली। जनपद व जिला पंचायत में आवेदन दिया लेकिन कार्रवाई करने नहीं की गई। गुरुवार को सरपंच-सचिव ने यहां निर्माण शुरू कर दिया। विरोध करने पर सरपंच व ठेकेदार ने दुर्व्यवहार किया। पुलिस को बुलवाना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा यदि काम की जांच चल रही है तो काम कराने का क्या उद्देश्य है। इस मामले में मंत्री प्रेमसिंह पटेल को भी लिखित शिकायत भोपाल भेजी है। उन्होंने पत्र के माध्यम से जनपद सीईओ को 7 दिन में कार्रवाई कर जांच के आदेश दिए हैं।
काम नहीं हुआ
^जांच कर जिला पंचायत को भेजने पर पिछले साल रिकवरी के आदेश दिए थे। सरपंच-सचिव की पेशी भी लगी थी। कार्यस्थल पर कार्य नहीं हुआ है।
कैलाशचंद्र तिरोले, सहायक यंत्री जपं झिरन्या
कार्रवाई करेंगे
^ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर टीम गठित की है। निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरव बैनल, सीईओ जिपं खरगोन
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/villagers-stopped-cc-road-work-in-chainpur-police-had-to-call-127667110.html
No comments:
Post a Comment