Sunday, August 9, 2020

पाइप लाइन के लिए खाेदी गईं सड़कों की मरम्मत रुकी, निकलना हुआ मुश्किल

अंडरग्रांउड सीवरेज के लिए शहर में खाेदी गईं सड़कों की मरम्मत का काम दाे माह पहले शुरू कराया गया था, लेकिन पिछले एक सप्ताह से मरम्मत का काम बंद है। मालाखेड़ी के वार्ड नंबर 11 में मरम्मत का कार्य अधूरा पड़ा हुअा है। हाल ही में हुई बारिश हाेने के कारण खाेदी गई सड़क पर गड्ढा और कीचड़ हाेने के कारण यहां के लाेगाें काे आवागमन में परेशानी हाे रही है। लोगाें का कहना है कि सड़क खुदी पड़ी होने से लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है।
कंपनी के इंजीनियर संजीव कुमार ने बताया कि शहर में खाेदी गई कुल 9.5 किमी सड़कों में केवल सात साै मीटर सड़क की मरम्मत का काम ही शेष रह गया है, बाकी पूरा कर दिया गया है। पिछले सप्ताह में 4 दिनाें का लॉकडाउन लगने के कारण हमारे मजदूर अपने घराें काे चले गए थे। वहीं निर्माण सामग्री नहीं मिलने के कारण भी मरम्मत कार्य शुरू कराने में परेशानी हाे रही है। साेमवार से वार्ड 11 की सड़क की मरम्मत दाेबारा शुरू हाे जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/roads-excavated-for-pipeline-stopped-repair-difficult-127603502.html

No comments:

Post a Comment