लोडिंग वाहन ड्राइवराें से सेंधवा बॉर्डर पर अवैध वसूली की जा रही है। इससे वाहन मालिक और ड्राइवर परेशान हैं। यह आरोप लगाते हुए मप्र कांग्रेस परिवहन प्रकाेष्ठ सचिव असलम मेव (ट्रक ऑनर्स एसो. अध्यक्ष ) व उनके साथियों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। इसकी एक प्रति परिवहन मंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी डाक से भेजी गई है। ज्ञापन में मेव ने बताया कि कोविड संक्रमण के दौर में भी जान जोखिम में डालकर ट्रक ऑनर्स व ड्राइवर, क्लीनर समेत अन्य लोग आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति करने में लगे हैं। आर्थिक मंदी का दौर है और हम सभी वैसे भी परेशान हैं। इस बीच सेंधवा बॉर्डर पर आने-जाने में 4 से 5 हजार की अवैध वसूली की जा रही है। विरोध करने या मना करने पर प्रताड़ित किया जाता है। इंदौर पासिंग व वहां के आधार कार्ड वाले ड्राइवरों को नहीं रोका जाता और बाकी लोगों से अवैध वसूली धड़ल्ले से चल रही है। यदि यह वसूली नहीं रुकी तो हम वाहनों के चक्के रोककर हड़ताल शुरू कर देंगे। एसडीएम ने ज्ञापन शासन को भेजने और सेंधवा बॉर्डर अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर एडवोकेट अवेज शाह, आशीष संघवी, मोहम्मद हुसैन व रईस कुरैशी आदि मौजूद थे।
मार्च से अगस्त तक का बसों का टैक्स माफ करें
मप्र कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ सचिव असलम मेव ने परिवहन मंत्री के नाम एक और ज्ञापन भेजकर मांग की है कि बसों का संचालन नहीं होने से लोग परेशान हैं। बस मालिक बसें चलाने के लिए तैयार हैं लेकिन सरकार टैक्स माफ नहीं कर रही है। मार्च से अगस्त तक बसें ही नहीं चली हैं। इसलिए इस अवधि का टैक्स माफ करें। बीमा, परमिट व फिटनेस समेत अन्य मामलों में भी राहत दी जाए। जब बसें ही नहीं चलीं तो मालिक इसका टैक्स व दस्तावेज खर्च कहां से पूर्ति करेंगे। इसलिए टैक्स माफ करें व बाकी छूट दें अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/jaora/news/sendhawa-border-accused-of-illegal-recovery-from-loading-vehicle-drives-127656752.html
No comments:
Post a Comment