भास्कर न्यूज | सिहोरा
महानगरों में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण ने अब छोटे एवं मझौले नगरों को भी संक्रमण की गिरफ्त में लेना प्रारंभ कर दिया है। नगर की पालक संस्था ने संक्रमित पाए गए लोगों को कोविड सेंटर जबलपुर रेफर करते हुए परिजनों को होम क्वारंटीन किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहोरा वार्ड नंबर 12 शालेम स्कूल के पीछे निवासरत युवती का इलाज जबलपुर में चल रहा था। जांच के दौरान युवती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है । इसी प्रकार सिविल अस्पताल से सिहोरा में रैपिड टेस्ट के दौरान वार्ड नंबर 2 ज्वालामुखी वार्ड में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे जबलपुर रेफर करते हुए परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है । वहीं मंगलवार की देर शाम प्राप्त रिपोर्ट में सिहोरा वार्ड नंबर 8 मिस्पा स्कूल के पास निवासरत युवक की पाजटिव रिपोर्ट आने के बाद नगर पालिका का अमला संक्रमित व्यक्ति को जबलपुर भेजने में जुटा रहा।
स्वास्थ्य अमले ने खंगाली कांटेक्ट हिस्ट्री
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य अमले ने जबलपुर में स्वास्थ्य लाभ ले रही युवती, रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए युवक की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने के साथ वार्ड नंबर 12 में 22,वार्ड नंबर 2 में 14,वार्ड नंबर 8 में 07 लोगो को होम क्वारंटीन किया गया।
वार्ड, नगर को किया सेनीटाइज
मुख्य नगरपालिका अधिकारी जयश्री चौहान ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए जिन वार्डो में संक्रमित पाए गए हैं उन्हें तीन टाइम सैनिटाइज करने के साथ-साथ संपूर्ण नगर, शासकीय कार्यालयों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को लगातार से सेनेटाइज किया जा रहा है।
इनका कहना है
संक्रमित लोगों के परिजन एवं संपर्क में आए लोगों के अलावा रैपिड टेस्ट के द्वारा मंगलवार को 103 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
डॉक्टर आरपी त्रिपाठी,
प्रभारी चिकित्सक, सिविल अस्पताल सिहोरा
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/coronas-patients-increasing-day-by-day-in-sihora-127653624.html
No comments:
Post a Comment