Monday, August 3, 2020

गांवों में होगा हनुमान चालीसा का पाठ, शाम को घरों में जलाए जाएंगे दीपक

अयोध्या में 5 अगस्त को श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में उत्साह है। भूमिपूजन के दिन नगर के साथ गांवों में एक समय में हनुमान चालीसा का पाठ होगा। सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अनुष्ठान संपन्न किया जाएगा। सोमवार को इस संबंध में सूर्यपुत्री मां ताप्ती उद्गम सेवा समिति की बैठक हुई। बैठक में हेमंत शर्मा, जयेश संघवी, राजेंद्र ठाकुर सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

सदस्यों ने बताया राम मंदिर निर्माण के लिए हो रहे भूमिपूजन को लेकर 5 अगस्त को दोपहर 12 से 1.30 बजे तक घर-घर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। घरों के साथ गांव के मंदिरों में भी अनुष्ठान होगा। शाम 7 बजे घरों में घी के पांच-पांच दीपक जलाए जाएंगे। समिति के सदस्यों ने बताया हनुमान चालीसा सहित अन्य कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाएगा।

गायत्री परिवार करेगा महामृत्युंजय मंत्र का जाप

राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर गायत्री परिवार के सदस्यों की बैठक हुई। भूमिपूजन कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो इसके लिए गायत्री परिवार के सदस्यों ने 5 अगस्त को सुबह 10 से 11 बजे तक घरों में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने का निर्णय लिया है। गायत्री परिवार के रामदास गढ़ेकर, टीके चौधरी, गुलाबराव चिल्हाटे, गणपति गायकवाड़, नामदेव चिल्हाटे, संजू बरोदे, नारायण देशमुख, रामदास देशमुख, रामसिंग अड़भूते ने बताया महामृत्युंजय मंत्र जप के बाद सार्वजनिक स्थलों और खेतों में पौधे भी लगाए जाएंगे। शाम 7 बजे घरों में दीपक जलाए जाएगे। जिसमें 24 बार गायत्री मंत्र से और तीन बार महामृत्युंजय मंत्र से भावनात्मक आहुति अर्पित की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुलताई। बैठक में लिया गांव-गांव में हनुमान चालीसा का पाठ करने का निर्णय।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/multai/news/hanuman-chalisa-will-be-recited-in-villages-lamps-will-be-lit-in-homes-in-the-evening-127583180.html

No comments:

Post a Comment