Monday, August 10, 2020

प्रेम विवाह करने पर दो परिवारों में चाकू तलवार चले, छह लोग घायल

महाकाल थाना के नलिया बाखल क्षेत्र में घरवालों की रजामंदी के बिना प्रेम विवाह करने पर विवाद हुआ। जिसमें तलवार व चाकू चल गए। दोनों पक्ष से छह लोग घायल हुए है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है।
महाकाल पुलिस ने बताया नलिया बाखल निवासी मो. युसुफ की बेटी ने क्षेत्र के जुगनू उर्फ अतिकुर्रमान से निकाह कर लिया। घरवालों की सहमति के बिना हुए निकाह को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी चल रही थी और बात बढ़ गई। लड़की परिजन मोहम्मद युसूफ, बेटा आवेश व भांजा अयाज पर हमला किया जिससे तीनों घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि चीन उर्फ हफीजुर्रहमान, जुगनू उर्फ अतिकुर्रहमान, सोनू उर्फ हबीउर्रहमान व सनाउर्रहमान के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष से सना, अतिक व मुजीब घायल हुए है। इस पक्ष के हबीउर्रहमान की रिपोर्ट पर आवेश उर्फ सानू, हनीफ, तोशिब व युसूफ के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/knife-sword-in-two-families-six-injured-in-love-marriage-127606725.html

No comments:

Post a Comment