Friday, August 7, 2020

एसई ने दिया अल्टीमेटम, मैपिंग को लेकर डीई और एई की लगाई क्लास

पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत कराए जा रहे कंज्यूमर इंडेक्सिंग व संपत्ति मैपिंग के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की अब वेतनवृद्धि रुकेगी। इसके अलावा जो अधिकारी-कर्मचारी लापरवाही बरतेगा उसके साथ ही उसके वरिष्ठ अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस आशय का अल्टीमेटम एसई सिटी आईके त्रिपाठी ने शुक्रवार को कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंताओं की बैठक में दिया। गौरतलब है कि कंज्यूमर इंडेक्सिंग कार्य में कुछ संभागों के पिछड़ने के बाद अब सर्किल स्तर पर इसकी लगातार माॅनीटरिंग की जा रही है। विगत दिनों समीक्षा में जब यह बात सामने आई कि कंपनी के डाटा से मैपिंग किया जाना बाकी रह गया है जो एक सप्ताह के भीतर होना संभव है मगर कुछ संभागों में अधिकारियों द्वारा इस कार्य की ओर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। पी-6
42 सौ मीटरों में 28 सौ ठीक- बताया जाता है कि जिन एचटी कनेक्शनाें के मीटरों को ट्रांसफाॅर्मर से जोड़ा जाना है ऐसे करीब 42 सौ मीटर हैं। बैठक में यह बात सामने आई कि इनमें से करीब 28 सौ मीटर ठीक हैं बाकी में कुछ न कुछ कमियाँ हैं जिससे मैपिंग में दिक्कतें आ रही हैं। अब इन मीटरों को सुधारकर मैपिंग की जाएगी।
मैपिंग कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। जिस क्षेत्र में काम कम होगा उस क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदार मानकर कार्रवाई की जाएगी।
- आईके त्रिपाठी, एसई



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/se-gave-ultimatum-de-and-ae-put-class-on-mapping-127596994.html

No comments:

Post a Comment