लॉकडाउन का प्रतिबंध और पुलिस जांच का डर बताकर बाइक सवार दो बदमाश वृद्धा से सोने का कंगन लूटकर ले गए। वृद्धा कुछ समझ पाती, तब तक बदमाश भाग निकले। शिकायत पर लालबाग थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया है।
सिंधीबस्ती निवासी 65 वर्षीय बेबीबाई पति शंकरलाल ढालवानी शनिवार सुबह बिजली बिल भरकर घर लौट रही थी। 10.30 से 11.30 बजे के बीच सब्जी मंडी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोका और कहा लॉकडाउन चल रहा है। आगे पुलिस खड़ी है, जांच चल रही है। ऐसे में आप जेवर पहनकर घूम रही हो। जेवर उतारकर रख लो। वृद्धा ने मना किया तो बदमाशों ने उनके हाथ से कंगन छीना और भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्धा ने बताया एक बदमाश सफेद और दूसरा गुलाबी शर्ट पहना था। लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस वृद्धा को कोतवाली स्थित सीसीटीवी के कंट्रोल रूम लेकर पहुंची। इसमें बदमाश नजर आए।
जांच में जुटे, अभी पकड़ में नहीं आए बदमाश
^मामले की जांच में जुटे हुए हैं। अभी बदमाश पकड़ में नहीं आए हैं। लूट का केस दर्ज किया है।
-एपी सिंह, प्रभारी, लालबाग थाना
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/the-crooks-robbed-a-gold-bracelet-from-an-old-woman-fearing-police-127600408.html
No comments:
Post a Comment