राहतगढ़ बस स्टैंड स्थित लाइफ केयर अस्पताल में सोमवार शाम हुई तोड़फोड़ के मामले में मंगलवार को नर्सिंग होम एसोसिएशन और आईएमए ने पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की और डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की। नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव मुखारया ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी से लड़ने के लिए एक तरफ जहां डॉक्टर अस्पताल और क्लीनिक खोलकर जनता की मदद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ समाज में मौजूद असामाजिक तत्वों द्वारा इस तरह के कृत्यों से हमें नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसलिए ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करना जरूरी है। इस दौरान आईएमए की जोनल अध्यक्ष डॉ. नीना गिडियन, आईएमए सागर अध्यक्ष डॉ. साधन मिश्रा, मोनिका जैन आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/nursing-home-association-and-ima-gave-memorandum-to-sp-to-protest-against-hospital-demolition-127586540.html
No comments:
Post a Comment