बकायादार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटना बिजली कंपनी की महिला अफसर, दो लाइनमैन व हेल्परों को भारी पड़ गया। उपभोक्ताओं ने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर उन पर पथराव कर दिया, गालियां भी दी। विरोध और बढ़ती भीड़ से बचने के लिए अफसर व टीम को मौके से भागना पड़ा। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा बनाकर कनेक्शन काटने की कार्रवाई पूरी की।
शहर में जिन उपभोक्ताओं पर 5 हजार रुपए से अधिक राशि के बिल बकाया है, उनके कनेक्शन काटने के लिए बिजली कंपनी ने 13 टीमें बनाई हैं। इनमें से बुधवार को एक टीम महिला अधिकारी आकांक्षा पांडे के नेतृत्व में चिड़िया मैदान पहुंची। डिस्कनेक्शन की कार्रवाई करते वक्त क्षेत्र के कुछ उपभोक्ताओं ने आकांक्षा पांडे और उनके साथ गए लाइनमैन यूनुस कुरैशी, विजय भोंसले के साथ अभद्र व्यवहार कर गाली गलौज और पथराव किया। विरोध बढ़ता देख महिला अफसर व टीम को वहां से भागना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को संभाला। अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में डिस्कनेक्शन की कार्यवाही पूरी की।
142 कनेक्शन काटकर 9.72 लाख रुपए वसूले
बुधवार को 13 टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 142 कनेक्शन काटे और 187 कनेक्शनों से 9.72 लाख रु की वसूली की। चिड़िया मैदान क्षेत्र में 7 कनेक्शन काटे गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/stoned-on-female-officer-and-two-linemen-cutting-power-connection-team-escaped-after-saving-life-127589849.html
No comments:
Post a Comment