Saturday, August 8, 2020

नेता पैसे लेकर दब जाते हैं और हम मार खा रहे दो दिन में कार्रवाई करो, वरना हम हैं और वो हैं

शुक्रवार को अतिक्रमणकारियों द्वारा घाघरला के जंगल में किए गए हमले के बाद दूसरे दिन शनिवार को घाघरला के 300 से ज्यादा गुस्साए ग्रामीण बुरहानपुर पहुंचे और कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। एक स्वर में नेता, प्रशासन और वन विभाग की उदासीनता पर सवाल उठाए। उन्होंने कलेक्टर प्रवीण सिंह से कहा नेता पैसे लेकर दब जाते हैं और हम वहां आदिवासियों की मार खा रहे हैं। दो दिन में कार्रवाई करो वरना हम हैं और वो हैं।
आठ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से ग्रामीण शनिवार दोपहर 1.30 बजे कलेक्टोरेट पहुंचे। दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में महिलाएं और छह ट्रॉलियों में पुरुष थे। कुछ ग्रामीण नेता कलेक्टर से मिलने उनके केबीन में पहुंचे। 2.10 बजे तक भी कलेक्टर बाहर नहीं आए तो ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद कलेक्टर बाहर आए। 65 वर्षीय कलाबाई मोरसिंह ने कलेक्टर से कहा नाकेदार कंधे पर बंदूक टांगकर घूमता है। बाहर के अतिक्रमणकारी जंगल पर कब्जा कर रहे हैं। उनको भगाने के लिए गांव के लोगों की मदद लेते हैं। कल भी नाकेदार बंदूक टांगकर पीछे-पीछे चला। तीर-गोफन के हमले में हमारे बच्चों ने मार खाई। सब नेता पैसे लेकर दब जाते हैं। वहां हमारे बच्चे जंगल बचाने में मार खा रहे हैं।

चेतावनी : अगर जंगल कटने से न रोका तो कर देंगे असीर रोड जाम
26 वर्षीय माया चौहान ने कहा ये जंगल हमारा है, हम इसे कटने नहीं देंगे। दो दिन में फोर्स गांव में चाहिए। कुछ लोगों ने चेतावनी दी कि जंगल कटने से नहीं रोका तो हम असीर रोड जाम कर देंगे। ग्रामीणों ने कलेक्टर को मांग पत्र भी सौंपा। इसमें कहा मवेशी चराने जंगल में जाओ तो अतिक्रमणकारी जानलेवा हमला कर देते हैं। इसको लेकर मुख्यमंत्री, वनमंत्री और गृहमंत्री तक से प्रत्यक्ष शिकायत कर चुके हैं। ग्रामीणों के समर्थन में प्रगतिशील किसान संगठन संरक्षक शिवकुमारसिंह कुशवाह, प्रदेशाध्यक्ष रघुनाथ पाटील और शिवसेना संभाग प्रमुख आशीष शर्मा सहित अन्य लोग भी पहुंचे। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि प्रशासन किसी को अतिक्रमण नहीं करने देगा। हम मौके पर आएंगे, जंगल की स्थिति देखेंगे और दोषियों पर कार्रवाई करेंगे। इसके बाद सभी ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से गांव लौट गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Leaders are overwhelmed with money and we take action in two days, otherwise we are and they are


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/leaders-are-overwhelmed-with-money-and-we-take-action-in-two-days-otherwise-we-are-and-they-are-127600397.html

No comments:

Post a Comment