Wednesday, August 5, 2020

पंधाना थाना, बोरगांव पुलिस चौकी, कोर्ट व जेल प्रहरियों के संपर्क में रहा बंदी, जेल प्रहरियों और आरक्षकों को होम क्वारेंटाइन किया

कोरोना वायरस का संक्रमण जेल में भी पहुंच गया। मंगलवार रात आई चार लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में जिला जेल का एक कैदी भी शामिल है। यहां का यह पहला मामला है। कैदी की पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही जेल, पुलिस चौकी व न्यायिक कर्मचारियों में हड़कंप है। कोरोना पॉजिटिव कैदी को पंधाना पुलिस बाइक चोरी के प्रकरण में इंदौर के आजाद नगर से गिरफ्तार कर खंडवा लाई थी। उससे कुछ समय पंधाना थाना व बोरगांव पुलिस चौकी में पूछताछ के बाद 12 जुलाई को न्यायालय में पेश किया था। तब से वह जेल में था।
इससे पहले आराेपी का सैंपल लेकर जांच काेराना की जांच की गई तब उसकी रिपाेर्ट निगेटिव आई थी। 28 जुलाई को बोरगांव चौकी पुलिस ने आराेपी काे बाइक चोरी के मामले में जिला जेल से एक दिन की रिमांड पर लिया। पुलिस उसे अतर लेकर गई थी। चोरी की बाइक बरामद करने के बाद 29 जुलाई को आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। इसके दूसरे दिन 30 जुलाई को पंधाना पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया। 1 अगस्त को न्यायालय में पेश किया। इसी दाैरान वह संक्रमित हाे गया और उसकी तबीयत बिगड़ गई। 2 अगस्त को कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने पर दो दिन बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया। जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी को अलग से बैरक में रखा गया था। फिर भी जिन लोगों के संपर्क में आरोपी आया है, उन्हें होम क्वारेंटाइन कर जांच करवाएंगे।

आरोपी के संपर्क में जिला जेल के बैरक में तीन बंदी साथ रहते थे। इसके अलावा तीन प्रहरी संपर्क में आए थे। कैदी व बंदियों की कोरोना जांच करवाएंगे।
-प्रभात चतुर्वेदी, जेल अधीक्षक खंडवा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/pandhana-police-station-borgaon-police-outpost-kept-in-contact-with-court-and-jail-guards-quarantined-jail-guards-and-guards-127589855.html

No comments:

Post a Comment