Sunday, August 2, 2020

रसीद काटने की बजाए प्रशासन ने तिलक लगाकर लाेगाें काे पहनाया मास्क

रक्षाबंधन काे देखते हुए प्रशासन ने लाॅकडाउन नियमाें का पालन अनूठे तरीके से कराया। सख्ती से पेश आने वाले प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी रविवार काे हाथाें में रसीद कट्टा, लट्ठ की बजाए मास्क व कंकू-चावल की थाली लेकर घूमे। हटवाड़ा चौराहे पर राजस्व व नौगांव पुलिस की टीम ने लाॅकडाउन का उल्लंघन कर निकले लोगों को तिलक लगाकर मास्क पहनाया और समझाइश दी। शासन के किल काेराेना अभियान-2 के तहत प्रशासन राेकाे-टाेकाे अभियान भी चला रही है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।
जिले में अब शनिवार को भी खुलेगा बाजार, रविवार को रहेगा लॉकडाउन : जिले में रविवार के अलावा अन्य किसी भी दिन लाॅकडाउन नहीं रहेगा। यानी अब तक शनिवार के दिन जाे बाजार बंद रहता था, वह भी बंद नहीं रहेेगा। कलेक्टर अालाेककुमारसिंह ने यह जानकारी दी है। कलेक्टर ने शासन की नई गाइडलाइन के बारे में बताते हुए सभी एसडीएम काे इस बारे में अवगत करा दिया है। इस रविवार काे हमेशा की तरह बाजार पूर्णत: बंद रहा। काेई कार्रवाई प्रशासन ने नहीं की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/instead-of-cutting-the-receipt-the-administration-will-wear-a-mask-wearing-tilak-127579961.html

No comments:

Post a Comment