मालथाैन तहसील के पाली रैयतवारी ग्राम पंचायत के निवासियाें ने मालथाैन पहुंचकर तहसीलदार सतीश वर्मा को ज्ञापन सौंपकर चरनाेई भूमि का रास्ता खुलवाने की मांग की है और चेताया है कि रास्ता न खुलने पर गांव वाले धरने पर बैठेंगे। गांव के लाेगाें ने आराेप लगाते हुए बताया कि मालथौन के बांदरी वन परिक्षेत्र में अधिकारी, कर्मचारियों की तानाशाही चल रही है, उनके पास काेई भी समस्या लेकर जाता है ताे उसे वह पुलिस थाने में बंद करवा देते हैं। ग्राम पंचायत पाली रैयतवारी के ग्राम गढ़ाैला गुसाईं में पशुपालक, किसान परेशान हैं।
वर्षों से गांव एवं आसपास गांव के मवेशी चरनोई भूमि में चरने एवं तालाब में पानी पीने जाते रहे हैं। पिछले माह वन विभाग के बांदरी रेंज ने बिना सूचना के राजस्व हल्का के खसरा नम्बर 530 पर चरनोई भूमि पर कब्जा कर तार फेसिंग कर ली है, जिससे मवेशियों का रास्ता बंद हो गया है। जिससे गांव के मवेशी चरने नहीं जा पा रहे हैं, उन्हें परेशानी हो रही है। ग्राम पंचायत के सरपंच का कहना कि ग्राम गढ़ाैला गुसाईं में वन विभाग वालों ने तालाब, खेतों, जंगल में मवेशियाें के जाने वाले रास्ता पर कब्जा कर लिया है, वहां पर तार फैसिंग कर ली गई है, गार्ड बैठा दिए गए हैं। इस सम्बंध में डेढ़ माह पहले पूर्व सागर कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन दिया था। लेकिन कोई निराकरण नहीं हुआ।
बुजर्ग पशुपालक जाहर का कहना है कि वन विभाग वालों ने बस्ती से लगा रस्ता बंद कर दिया है, तालाब, जंगल के लिए मवेशी और जनता के लिए रास्ता बंद कर दिया। यदि कोई जाने का प्रयास भी करता है ताे उसे थाने में बंद करवा देते हैं। गांव वालाें ने रास्ता खुलवाने की मांग की है, जिससे समस्या हल हाे सके। तहसीलदार सतीश वर्मा का कहना है कि मामले की पटवारी से जांच करवा रहे हैं, रेंज अधिकारी से चर्चा की है। समस्या का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/khurai/news/the-forest-department-closed-the-way-the-people-of-the-village-were-disturbed-by-taking-cattle-submitted-a-memorandum-127593500.html
No comments:
Post a Comment