Tuesday, August 11, 2020

खालवा के फकीर मोहल्ले में दंपती कोरोना पॉजिटिव

आदिवासी ब्लाक मुख्यालय खालवा में मंगलवार सुबह एक दंपती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इन्हें मिलाकर ब्लाक में मरीजों की संख्या 4 हो गई है। इनमें से एक मरीज ठीक होकर घर लौट आया है। प्रशासन ने दंपती के घर व मोहल्ले को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर सील कर दिया है। सोमवार सुबह पटाजन-रोशनी से एक महिला को कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था।
बीएमओ डॉ. शैलेंद्र कटारिया ने बताया खालवा के फकीर मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय युवक की पांच दिन पहले तबियत खराब हुई थी। पूछताछ में उसने बताया कि वह वाहन चालक है। केले लेने के लिए महाराष्ट्र जाता है। इसी शंका में युवक और उसकी पत्नी के सेंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। सोमवार देर रात मिली रिपोर्ट में दोनों पॉजिटिव पाए गए। दोनों को मंगलवार सुबह कोविड सेंटर खंडवा भेजा गया। परिवार के सदस्यों के साथ उनसे संपर्क में आने वालों की जानकारी ली जा रही है। तीन लोगों के सेंपल भी भेजे हैं। परिवार और जिन लोगों के सेंपल लिए हैं उन्हें होम क्वारेंटाइन में रहने की समझाइश दी गई है। पंचायत सचिव किशोर साध ने बताया संक्रमित दंपती के घर के साथ ही निवास की गली को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर बैरिकेडिंग की गई है। मोहल्ले को लोगों के सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है। अब ब्लाक में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 हो गई है। एक 57 वर्षीय व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट आया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/couple-corona-positive-in-khalwas-fakir-locality-127610358.html

No comments:

Post a Comment