Tuesday, August 25, 2020

तिलवारा थाना क्षेत्र में चूल्हा गोलाई ब्रिज के पास हुआ हादसा , कन्टेनर ने सड़क पार कर रहे अज्ञात व्यक्ति काे कुचला

तिलवारा थाना स्थित चूल्हा गोलाई ब्रिज के पास बीती रात बेलगाम भागते कन्टेनर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सड़क पार कर रहे अज्ञात राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे मंे गंभीर रूप से घायल राहगीर की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना ग्राम कोटवार द्वारा थाने में दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कन्टेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस को ग्राम कोटवार बेनी प्रसाद बर्मन ने बताया कि साप्ताहिक बाजार रोड किनारे लगा हुआ था। बाजार की हलचल के बीच चूल्हा गोलाई पुल से नीचे उतरकर एक व्यक्ति रोड पार कर रहा था। उसी समय बरगी तरफ से आ रहे कन्टेनर क्रमांक एमएच 20 ईजी 0119 के चालक ने तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उक्त अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कन्टेनर की टक्कर लगने से अज्ञात व्यक्ति के सिर में गंभीर चोटें आईं और कुछ देर तड़पकर उसने सड़क पर दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर तिलवारा की ओर भाग गया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए रवाना कर आरोपी कन्टेनर चालक की तलाश शुरू की एवं मृतक की पहचान स्थापित कराने के लिए आसपास के गाँवों में सूचना प्रसारित की है।

बाइक की टक्कर से दो घायल
बरगी थानांतर्गत निगरी के पास बाइक की टक्कर से दो लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि सूपाताल निवासी राहुल मरावी और राजकुमार पटेल मंगलवार सुबह बाइक पर बरगी डैम घूमने निकले थे। ग्राम निगरी पुलिया के पास बाइक क्रमांक एमपी 20 एनजी 9760 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुये पीछे से टक्कर मार दी, जिससे राजकुमार व राहुल गिर गये, गंभीर चोटें आने के कारण परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी बाइक चालक की तलाश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/incident-occurred-near-chulha-golai-bridge-in-tilwara-police-station-area-the-container-crushed-an-unknown-person-crossing-the-road-127653618.html

No comments:

Post a Comment