नगर के वार्ड क्र. 9 मुख्य मार्ग निवासी मशीनरी संचालक कोरोना संक्रमित मिलने पर क्षेत्र काे कंटेनमेंट बनाकर जाली लगाकर बंद कर दिया था। सोमवार काे दिन में कंटेनमेंट की जाली को हटाकर एक मिनी ट्रक घुसा कर मशीनरी संचालक की दुकान को खोलकर वहां पर सामान उतारा गया। सूचना पर नप का अमला एवं पुलिस पहुंची। वहां कार्य कर रहे दो युवकों को थाने ले गई। इन युवकों ने बताया कि दुकान पर सामान आया था। संचालक का फोन आया तो घर से उनकी पत्नी से चाबी ली और दुकान का शटर खोलकर सामान खाली कर वापस जाली लगा दी। बीएमअाे डॉ. बीआर कौशल का कहना है कि ऊपर से ही ऐसे आदेश हैं कि अगर किसी का कोई सामान आता है तो उसे नहीं रोका जाए इसलिए उनकी दुकान का सामान आया तो हमने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बाद में उन दोनों लोगों को छोड़ दिया गया। एेसे में क्षेत्र काे सील करने की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/the-goods-were-emptying-from-the-truck-in-the-container-area-the-police-took-the-police-station-127583162.html
No comments:
Post a Comment