करीब एक माह पूर्व एक 17 वर्षीय किशोरी को अपने प्रेमजाल में फँसाने के बाद ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उसे धमकाते हुए 15 हजार रुपये एंेठ लिए उसके बाद और पैसों की माँग की जा रही थी जिससे तंग आकर किशोरी ने कोडरेड की मदद ली। कोडरेड टीम ने भँवरताल गार्डन के पास उसे बुलाया और दबोच लिया। उधर किशोरी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने से इनकार करने पर उक्त युवक को डांट फटकार कर उसके परिजनों के हवाले किया गया।
सूत्रों के अनुसार एक संभ्रांत परिवार की किशोरी ने कोडरेड को फोन पर सूचना देकर बताया कि उसकी एक युवक से जून माह में जान पहचान हुई थी। फिर वाॅट्सएप पर बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद उक्त युवक ने उसे धमकी दी कि अगर उसे 15 हजार नहीं दिए तो वह वाॅट्सएप चैटिंग घर वालों को भेज देगा। दहशत में किशोरी ने उसे 15 हजार दिए उसके बाद वह 40 हजार की माँग कर रहा था नहीं तो घर पहुँचकर चैटिंग दिखाने की धमकी दे रहा था।
किशोरी की शिकायत पर कोडरेड की टीम द्वारा उसे भँवरताल मिलने बुलवाया गया और उसे दबोच लिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/a-code-man-caught-blackmailing-a-teenager-127653613.html
No comments:
Post a Comment