पलसूद में ग्रंथी के साथ मारपीट, केश पकड़कर घसीटने के मामले में अब एसपी निमिष अग्रवाल ने टीआई और एसआई को लाइन अटैच किया है। सोमवार को इसके आदेश सोशल मीडिया में वायरल हुए। आदेश के अनुसार टीआई करणसिंह रावत व एसआई कविता कनेश को रक्षित केंद्र बड़वानी भेजा है। वहीं सेंधवा शहर थाने में पदस्थ एसआई रंजना गोखले को पलसूद ट्रांसफर किया है। घटना 6 अगस्त की है। मारपीट व केश पकड़कर घसीटने का वीडियो वायरल होने के बाद 7 अगस्त को जिले सहित प्रदेश, देश व विदेश से लोगों ने विरोध जताया था। इसके बाद एसपी अग्रवाल ने एएसआई सीताराम भटनागर व प्रधान आरक्षक मोहन जमरे को निलंबित कर दिया था।
ये था मामला : 6 अगस्त पलसूद में पुरानी पुलिस चौकी के पास शाम पुलिस द्वारा बिना मास्क लगाए घूमने वालों व बाइक सवारों के चालान बनाए जा रहे थे। चौकी के पास ग्रंथी प्रेमसिंह चावला ताला-चाबी बनाने की दुकान लगाते हैं। कार्रवाई के दौरान वे अपनी दुकान लेकर बाइक से जाने लगे। दस्तावेज व लायसेंस नहीं दिखाने पर पुलिस ने चावला का चालान बनाया था। चालान की राशि नहीं देने पर पुलिस, चावला व बाइक को थाने ले जाने लगी।
विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें पुलिस द्वारा युवक की पगड़ी व बाल पकड़कर घसीटते हुए थाने ले जाया जा रहा था। इसके बाद इंदौर आईजी विवेक शर्मा ने 7 अगस्त पलसूद व उंडी खोदरी पहुंचकर पीड़ित व पुलिसकर्मियों के बयान लिए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/sp-takes-second-action-ti-and-si-also-engage-the-line-127606761.html
No comments:
Post a Comment