Monday, August 3, 2020

राखी, मिठाई व कपड़ों की दुकानों पर रही भीड़, नहीं हुआ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

रक्षाबंधन के त्योहार पर सोमवार को बाजार में भीड़ उमड़ी। रविवार को एक दिन के लॉकडाउन के बाद प्रमुख बाजार में खरीदी करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। नगर में राखी की दुकानों के अलावा रेडीमेड कपड़े, किराना और मिठाई की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। कारोनाकाल में लंबे समय बाद बाजार में ऐसी रौनक दिखाई दी। भीड़ को देखकर लगा लोगों के संक्रमण का भय नहीं है। आम दिनों की तरह सभी खरीदी करते नजर आए। इस दौरान लोगों के साथ ही दुकानदारों ने भी कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया। सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जियां उड़ी।
प्रशासन नहीं की व्यवस्था
बाजार में त्योहार के कारण काफी भीड़ होने के बाद भी नगर परिषद और स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने और नगर में वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं लगाई। इससे लोगों में नाराजगी भी देखी गई। नगर परिषद की बगैर मास्क वालों पर कार्रवाई एक दिन नहीं चली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/rakhi-sweets-and-clothing-shops-crowded-social-distancing-did-not-follow-127583129.html

No comments:

Post a Comment