Thursday, August 27, 2020

सीआरपीएफ में 6 फीट लंबा मगरमच्छ, पिंजरे में मुर्गे का शिकार करने पहुंचा

सीआरपीएफ परिसर में बने तालाब में बुधवार को आए 6फीट लंबे मगरमच्छ को वन विभाग ने पिंजरा लगाकर दूसरे दिन पकड़ लिया। इसके लिए पिंजरे में मुर्गा रखा गया था, जिसका शिकार करने मगरमच्छ पिंजरे में पहुंचा। जिसे बाद में पिंजरे सहित वाहन में रखकर विभाग कार्यालय लाए, जहां से टीम गांधी सागर डैम में छोड़ने के लिए ले गई।
सीआरपीएफ परिसर के अंदर से होकर निकल रहे कनावटी नाले में मगरमच्छ का आना लगा रहता है। यह नाला राजस्थान के छोटी सादड़ी से होते हुए शहर के संजीवनी तालाब में मिलता है। बुधवार को नाले में पानी के बहाव के साथ मगरमच्छ सीआरपीएफ के तालाब में पहुंच गया। इसकी हलचल देख अधिकारियों ने वन विभाग को सूचना दी। टीम पिंजरा लेकर पहुंची और तालाब किनारे स्थापित किया। जिसमें मुर्गा बांध दिया, जिसका शिकार करने के लिए मगरमच्छ पिंजरे में पहुंचा और वहीं पर फंस गया। गुरुवार शाम करीब 4 बजे वन विभाग के सहायक रेंजर श्याम शर्मा, वन रक्षक रमेश प्रजापति व ड्राइवर राजेंद्रकुमार सहित टीम पहुंची और मगरमच्छ सहित पिंजरे को वाहन में रखकर साथ लेकर आई। बताया गया कि पिछले वर्ष भी इसी कनावटी में भी एक मगरमच्छ आया था। जिसे भी वन विभाग की टीम ने पकड़कर गांधी सागर डैम में छोड़ा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
6 feet tall crocodile in CRPF, reached to hunt chicken in cage


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/6-feet-tall-crocodile-in-crpf-reached-to-hunt-chicken-in-cage-127660716.html

No comments:

Post a Comment