Sunday, August 2, 2020

60 साल में पहली बार आज जगदीश मंदिर में नहीं होगा श्रावणी उपाकर्म

स्थानीय जगदीश मंदिर प्रांगण में 60वर्षो में पहली बार सामूहिक उपाकर्म नहीं हो पाएगा। पंडित विश्वनाथ शुक्ल व कार्यक्रम स्थल व्यवस्थापक सुशील पंडा ने बताया प्रति वर्ष रक्षाबंधन पर श्रावणी उपाकर्म किया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है कि रक्षाबंधन के दिन श्रवण नक्षत्र में सामूहिक रूप से ब्रह्म समुदाय द्वारा सामूहिक रूप से श्रावणी कर्म किया जाता है। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते यह आयोजन नहीं होगा। पं. शुक्ल ने बताया सभी अपने घरों पर रहकर इस कार्य को करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/for-the-first-time-in-60-years-jagadish-temple-will-not-have-shravani-upakarma-127579978.html

No comments:

Post a Comment