Sunday, August 9, 2020

48 घंटों के दौरान हल्की व मध्यम बारिश के आसार

बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बनने से रविवार रात हल्की बारिश हुई। अगले 48 घंटों में खंडवा सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की और मध्यम बारिश की संभावना है। वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक निम्न दबाव का क्षेत्र अब सुदूर उत्तर ओडिशा-गंगीय पश्चिम बंगाल तटों से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। उपरोक्त मौसम परिस्थितियां के कारण, आगामी 48 घंटों के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा एवं पूर्वी मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर वर्षा के साथ पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/chance-of-light-and-moderate-rain-during-48-hours-127603524.html

No comments:

Post a Comment