खरगापुर में 3 अगस्त को अज्ञात चोरों ने सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अहमद भाई चौधरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मकान के अंदर स्टोर रूम में रखे चार लाख 50 हजार एवं सोने चांदी के जेवर कीमत 6 लाख 42 हजार 5 सौ रुपए पेटी में रखे हुए थे। 28-29 जुलाई की रात को किसी अज्ञात चोर द्वारा घर की छत से उतरकर स्टोर रूम से मय पेटी की चोरी कर ले गया। जिस पर पुलिस ने धारा 457, 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया। आरोपियों की खोजबीन के लिए एसपी प्रशांत खरे ने टीम गठित की। मुखबिर की सूचना पर संदेशी गुल्लू मुसलमान, आसिफ पठान, लाल खान को पकड़कर पूछताछ की गई। जिस पर सभी ने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के बताने पर उनके कब्जे से चाेरी की रकम और जेवरात जब्त कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/police-caught-the-accused-of-stealing-seized-4-lakh-50-thousand-rupees-and-jewelry-127586552.html
No comments:
Post a Comment