Saturday, August 29, 2020

मैहर सीमेंट के एचआर मैनेजर समेत 3 के विरुद्ध एफआईआर

मैहर सीमेंट एवं माइंस मजदूर संघ कार्यालय सरलानगर का ताला तोड़कर अंदर घुसने और सामान को अस्त व्यस्त कर नुकसान पहुंचाने के आरोप में मैहर पुलिस ने मैहर सीमेंट के एचआर मैनेजर आरपी सिंह, विभोर दुबे और संजीव चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धारा -448, 427 और 34 के तहत अपराध दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि फरियादी पुरुषोत्तम पटेल उर्फ बाबा की शिकायत पर कायमी की गई है।
क्या हैं आरोप |फरियादी के हवाले से पुलिस ने बताया कि सरलानगर में मैहर सीमेंट एवं माइंस मजदूर संघ का कार्यालय संचालित है, जो प्रतिदिन शाम साढ़े 4 बजे खोला जाता है। इस दौरान यूनियन के पदाधिकारी श्रमिकों की समस्याओं की समस्याएं सुनते हैं और निराकरण करते हैं। आरोप है कि २७ अगस्त को रात लगभग 12 बजे मैहर सीमेंट फैक्ट्री के एचआर मैनेजर आरपी सिंह अपने २ अन्य कर्मचारियों विभोर दुबे और संजीव चौधरी के साथ कार्यालय में पहुंचे। ताला तोड़ा और सामान को अस्त व्यस्त कर क्षति पहुंचाई। फरियादी पुरुषोत्तम पटेल ने पुलिस को बताया कि प्रमोद द्विवेदी, नागेंद्र सिंह सेंगर, हरीशचन्द्र पटेल, जीतेन्द्र पटेल, इंदू चौबे, अशोक वर्मन, ललोहर कुशवाहा, महेंद्र पटेल, गुरू प्रसाद पांडेय और संदीप सोलंकी इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/fir-against-3-including-hr-manager-of-maihar-cement-127667114.html

No comments:

Post a Comment