Wednesday, August 26, 2020

मुनीम पर चाकुओं से हमला कर लूटे 15 हजार रुपए

देहात थाना क्षेत्र के ननावद में बुधवार को तगादा कर लौट रहे मुनीम की बाइक का पीछा कर तीन अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकुओं से हमला कर दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर बदमाश मौके से फरार हो गए। घायल मुनीम को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी है। लेकिन बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।

देहात थाना प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि किराना व्यवसायी पवन गोयल के मुनीम मोनू गोयल प्रेमसर क्षेत्र में दुकानों से रुपयों का कलेक्शन कर लौट रहा था। ननावद गांव में नहर के रास्ते पर अज्ञात बदमाशों ने मोनू की बाइक का पीछा कर चलती बाइक पर ही उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे मोनू घायल होकर सड़क पर गिर गया। इसका फायदा उठाकर बदमाशों ने उसका रुपयों से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक लूटी गई रकम करीब 15 हजार है। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Accountant attacked with knives and looted 15 thousand rupees


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/sheour/news/accountant-attacked-with-knives-and-looted-15-thousand-rupees-127656714.html

No comments:

Post a Comment