Friday, August 7, 2020

वार्निंग लेवल से 1.3 मीटर नीचे बही ताप्ती, होमगार्ड का बचाव दल तैनात, घाटों पर ही नहाएं लोग, पांच घाटों पर बढ़ाई सुरक्षा

मुलताई के पारसडोह डैम के छह गेट खोले जाने के बाद 17 घंटे में बुरहानपुर में ताप्ती नदी का जलस्तर 0.22 मीटर बढ़ गया। शुक्रवार को नदी खतरे के निशान से करीब 1.3 मीटर नीचे बही। घाटों पर होमगार्ड का बचाव दल सुबह से मुस्तैद रहा। घाटों पर भक्त नहाने के लिए आए लेकिन होमगार्ड जवानों ने उन्हें नदी में उतरने से रोक दिया। भक्त घाटों पर बैठकर लोटे से पानी लेकर नहाए।
गुरुवार दोपहर 3 बजे मुलताई के पारसडोह डैम के गेट खोले गए। इसके बाद बुरहानपुर में धीरे-धीरे जलस्तर बढ़ता हुआ शुक्रवार सुबह 216.920 मीटर तक पहुंच गया। इसके बाद जलस्तर दोपहर तक ठहरा रहा। दोपहर 3 बजे नदी का जलस्तर 216.870 मीटर दर्ज किया गया। देरशाम तक जलस्तर खतरे के निशान से 1 मीटर नीचे तक ठहरा रहा। शुक्रवार सुबह से होमगार्ड के जवान सभी घाटों पर तैनात हो गए। राजघाट पर वे रस्सी, लाइफ जैकेट सहित अन्य संसाधनों के साथ मुस्तैद नजर आए। सुबह से ताप्ती नदी में नहाने दर्जनों लोग पहुंचे लेकिन उन्हें घाट पर ही रोक लिया गया। नदी में उतरने वाले कुछ लोगों को जवानों ने डांटकर बाहर निकाला। कुछ लोग बच्चों के साथ घूमने के लिए नदी पहुंचे। जवानों की मौजूदगी में उन्होंने ताप्ती मैया के दर्शन किए।
पिछले साल से मानसून सीजन में 1.68 इंच कम हुई बारिश: इस साल मानसून सीजन के 68 दिन में अब तक 18.30 इंच बारिश दर्ज की गई है। यह जिले की औसत बारिश का 56.44 फीसदी है। पिछले साल इस अवधि तक 19.98 इंच बारिश हुई थी। यह जिले की औसत बारिश का 61.62 प्रतिशत है। यानी पिछले साल से इस साल अब तक 1.68 इंच कम बारिश हुई है।
आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में भी 10 जवानों की रिजर्व टीम
सुबह से ताप्ती नदी के नागझिरी, पीपल, सतियारा और राजघाट पर होमगार्ड जवान अलर्ट रहे। इसके अलावा नेपानगर के सीता नहानी के पास भी जवानों को मुस्तैद रखा गया। आपदा प्रबंधन के कंट्राेल रूम में 10 जवानों की एक टीम रिजर्व रखी गई है। जरुरत पड़ने पर उनकी मदद ली जाएगी। ताप्ती नदी से लगी निचली बस्तियों के निवासियों को अलर्ट कर दिया गया है। किसी को भी नदी में नहाने से बचने की सलाह दी है। कुछ लोगों को नदी पर लाइफ जैकेट पहनने सहित बचाव के अन्य तरीके बताए गए।
^24 घंटे घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कंट्रोल रूम पर रिजर्व में सैनिकों की ड्यूटी लगाई है। हर तरह की स्थिति से निपटने की तैयारी है।
-रोशनी बिलवाल, होमगार्ड कमांडेंट, बुरहानपुर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
1.3 m below Warning Level Book Tapti, Home Guard rescue team deployed, people taking bath in ghats, increased security at five ghats


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/13-m-below-warning-level-book-tapti-home-guard-rescue-team-deployed-people-taking-bath-in-ghats-increased-security-at-five-ghats-127596988.html

No comments:

Post a Comment