Friday, August 7, 2020

10 किलोमीटर की परिधि में हो केवल एक स्कूल, बाकी बंद कर दिए जाएँ

पाटन के भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री को प्रस्ताव भेजा है कि नई शिक्षा नीति के तहत 10 किलोमीटर की परिधि में केवल एक स्कूल होना चाहिए, बाकी स्कूलों को बंद कर देना चाहिए। इस स्कूल में उस क्षेत्र के समस्त छात्र पढ़ेंगे। छात्रों के लिए नि:शुल्क परिवहन की सुविधा के साथ स्कूल में पर्याप्त भवन, प्रयोगशाला और मैदान होना चाहिए। स्कूल में छात्रों के लिए वाईफाई की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे छात्रों, शिक्षकों, पढ़ाई और मध्याह्न भोजन पर नजर रखना आसान होगा। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक श्री विश्नोई ने कहा कि प्रस्ताव में कहा गया है कि स्कूल में उपलब्ध स्मार्ट क्लास रूम में उस स्कूल के शिक्षकों का प्रशिक्षण चलेगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के कॉलेजों में प्राध्यापकों की कमी पूरी करने की माँग की है।
सेंट्रल टेक्स्ट बुक रेगुलेटरी एवं सर्टिफिकेट बोर्ड बनाने की जरूरत - श्री विश्नोई ने प्रधानमंत्री को सुझाव भेजकर कहा है कि स्कूल शिक्षा की समस्त किताबों को छापने के पूर्व जाँचा-परखा जाना जरूरी है। उनकी विषय वस्तु और स्तर में एकरूपता आवश्यक है। इसके लिए देश में एक सेंट्रल टेक्स्ट बुक रेगुलेटरी एवं सर्टिफिकेट बोर्ड बनाने की जरूरत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/only-one-school-within-a-radius-of-10-km-the-rest-should-be-closed-127596991.html

No comments:

Post a Comment