अगस्त की शुरुआत रिमझिम फुहाराें से हुई। शहर में पिछले दस सालाें में अगस्त में बारिश का ट्रेंड बेहतर रहा है। इस दौरान पांच बार अगस्त के काेटे (14.08 इंच) से ज्यादा बारिश हुई। इन दस सालाें में 2012 में सबसे ज्यादा बारिश हुई। इधर शनिवार काे शहर में सुबह से बादल छाए थे। दाेपहर में शहर में हल्की फुहारें पड़ीं। माैसम वैज्ञानिक एवं ड्यूटी आफिसर उदय सरवटे ने बताया कि शनिवार काे लाेकल लेवल पर क्यूंबलाे निंबस क्लाउड यानी गरज चमक वाले बादल बनने से फुहारें पड़ीं। शनिवार काे फ्रुहारें पड़ने के बावजूद का तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया।
नमी ज्यादा थी इसलिए बादले बने
सरवटे के मुताबिक तापमान ज्यादा था, नमी भी 84 फीसदी थी, इस वजह से गरज- चमक वाले बादल बने। इनसे ही फुहारें पड़ीं।
4 या 5 से तेज बारिश का दाैर
सरवटे के मुताबिक एक- दाे दिन ऐसी ही रिमझिम फुहारें पड़ने या हल्की बारिश के आसार हैं। 4 या 5 अगस्त से तेज बारिश का एक दाैर आ सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/rainfall-trend-in-august-has-been-good-in-last-10-years-five-times-more-than-1408-inch-rain-in-august-127575915.html
No comments:
Post a Comment