Saturday, July 18, 2020

बेटे घर में फंदे पर व पिता का शव झोपड़ी में लटका मिला

गंधवानी थानाक्षेत्र के गांव मुजाल्दा में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत ने लोगों को झकझोर के रख दिया है। बेटाें के शव घर में फंदे पर लटके मिले, वहीं पति का शव भूसे की झोपड़ी में लटका मिला, पत्नी मजदूरी करने के लिए खेत पर गई थी। वह जब दोपहर में घर आई तो घटना का पता चला। पुलिस का कहना है कि घटना का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार पिता अपने दाे बेटाें काे फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। सूचना पर पुलिस व एफएसएल टीम ने माैके पर जाकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार दाेपहर 1 बजे की बताई जा रही है। मृतक सूरज पिता सेकड़िया (28) के बड़े पिता के लड़के मानसिंह पिता फूल सिंह ने बताया कि सूरज जेसीबी का ड्राइवर था। सुबह से ही परिवार के साथ घर पर ही था। सूरज की पत्नी कलाबाई दूसरे के खेत में मजदूरी करने गई थी। जब दोपहर की छुट्टी में घर आई तो घर के अंदर 6 वर्षीय बेटे संताेष व 4 वर्षीय कान्हा काे फांसी पर लटका देख हक्का-बक्का रह गई। जोर-जोर से राेने की आवाज सुनकर अासपास के ग्रामीण पहुंचे। बच्चों के पिता सूरज के नहीं दिखने पर इधर-उधर ढूंढते रहे। पहले खेत में जाकर देखा फिर नदी-नालों में भी खोजा। मकान के पास भूसा भरी हुई झोपड़ी में जाकर देखा तो सूरज भी फांसी पर लटका हुआ मिला।
घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम के साथ पुलिस माैके पर पहुंची। पंचनामा बनाकर शव को गंधवानी अस्पताल
भेजा। रात 8 बजे तक मामले का कारण स्पष्ट नहीं हाे पाया। गंधवानी थाना प्रभारी जयसिंह सोलंकी ने बताया सूरज द्वारा एेसा कदम क्याें उठाया गया है यह पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/son-hangs-in-house-and-fathers-body-found-hanging-in-hut-127528687.html

No comments:

Post a Comment