Monday, July 27, 2020

एक साल पहले राजस्थान में दाेस्ती हुई, फोन पर कार का स्कैनर बुलाया, पार्सल में निकले पत्थर

ठगी व धोखाधड़ी का एक मामला सोमवार को सामने आया है। शहर के इटारसी रोड स्थित एक कार वर्कशाॅप पर पार्टनरशिप में काम करने वाले युवक ने अपने एक परिचित से कार का स्कैनर 45 हजार रुपए में एक्सचेंज कर दूसरा मंगाया था। कुल 80 हजार कीमत का स्कैनर था। लेकिन कोरियर पार्सल में पत्थर और कुछ स्कैनर के प्लग ही निकले। इस मामले की शिकायत एसपी संतोष सिंह गौर और देहात थाने में की गई है।
फरियादी प्रदीप चौरे ने बताया एक साल पहले वह कार रिपेयरिंग की ट्रेनिंग में जोधपुर राजस्थान गया था। वहां पर उसकी दोस्ती संजय माथुर से हुई थी। उससे पुराना कार स्कैनर एक्सचेंज कर परिचित से नया स्कैनर दिलाने की बात कही। प्रदीप ने स्कैनर संजय माथुर के बताए पते पर भेज दिया और उसके बताए खाते में 35 हजार रुपए भी डाल दिए, लेकिन जब पार्सल आय तो स्कैनर की जगह पत्थर निकले। संजय माथुर ने बताया कि उनके परिचित ने तो स्कैनर रखवाकर भेजा था, लेकिन पत्थर कैसे पहुंचे। देहात थाना टीअाई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है उसे साइबर सेल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/a-year-ago-in-rajasthan-a-car-scanner-was-called-on-the-phone-stones-came-out-in-the-parcel-127559654.html

No comments:

Post a Comment