आगरा-मुंबई हाईवे पर होटल-ढाबों पर लोग शराब पीते हुए मिले हैं। देहात थाना पुलिस ने दाे होटल व ढाबा संचालकों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देहात थाना टीआई सुनील खेमरिया ने बताया की कुछ दिनों से लगातार सूचना मिल रही थी कि हाईवे किनारे ढाबों पर अवैध रूप से शराब पिलाई जा रही है। गुरुवार की रात टीम बनाकर छापेमारी कार्रवाई की तो सूर्या होटल पर 10 से अधिक टेबल लगी थीं जहां लोग शराब पी रहे थे। वहीं पास ही स्थित सिलबट्टा ढाबे पर भी लोग शराब पीते हुए पुलिस को मिले।
पुलिस ने सूर्या होटल संचालक नीलम यादव और सिलबट्टा ढाबे के संचालक अशोक रजक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं नीलम यादव पर धारा 110 के तहत भी केस दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/drinks-were-drunk-in-the-dhaba-case-on-two-dhaba-operators-127476178.html
No comments:
Post a Comment