Friday, July 17, 2020

थोड़ी-सी बारिश में धंसने लगी सड़कें क्योंकि मरम्मत के नाम पर सिर्फ मुरम डालकर छोड़ा

सीवरेज लाइन और पाइप लाइन डालने के बाद इसकी मरम्मत में लापरवाही बरतने पर थोड़ी सी बारिश में ही शहर की सड़कें धंसना शुरू हो गई हैं। एक नहीं बल्कि कई सड़कों पर गत एक सप्ताह से यह स्थिति है। इससे वाहन फंस रहे हैं और वाहन चालक फिसल रहे हैं। अभी तो बारिश की शुरुआत है। अभी तेज बारिश का दौर आना है। इससे अफसर यदि जल्द नहीं जागे तो फिर परेशानी बढ़ना तय है।
कुछ सड़कें पहले हुई सीवरेज की खुदाई के साथ डेढ़ साल पहले हुई खुदाई वाली सड़कें शामिल हैं। डेढ़ साल पहले ठेकेदार ने सीवरेज लाइन डालने के लिए खुदाई की थी। लाइन डालने के बाद मरम्मत भी की लेकिन बारिश की शुरुआत के साथ ही ये फिर से धंसना शुरू हो गई है। पिछले एक सप्ताह में कई मुख्य मार्गों की सड़कें धंस गई हैं और गड्‌ढे हो गए हैं। इससे बारिश में परेशानी बढ़ गई है। तेज बारिश में इनमें पानी भरेगा। ऐसे में जल्द रिपेयरिंग नहीं की तो आगे हादसे और बढ़ेंगे।

दो बत्ती : पहले ट्रैक्टर ट्राॅली फंसी, अब फिकअप, सामान खाली कर क्रेन से निकाला वाहन

डीआरएम ऑफिस के सामने पाइप लाइन डालने के लिए सड़क की खुदाई की। इसके बाद रिपेयरिंग के नाम पर गिट्टी डाल दी। निगम के अफसरों में भी इस पर ध्यान नहीं दिया। इससे अब रोज वाहन फिसल रहे हैं। बुधवार को यहां सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली फंस गई थी। सीमेंट खाली करने के बाद तीन घंटे की मशक्कत के बाद इसे निकाला। वहीं शुक्रवार को यहां सुबह पिकअप फंस गई। ट्रैक्टर से नहीं निकलने के बाद इसे खाली किया और फिर क्रैन से निकाला गया। इसके बाद थोड़ी सी दूर पिकअप गई और फिर फंस गई। इससे तीन घंटे तक ड्राइवर परेशान हुआ। शाम को लोडिंग ऑटो फंस गया। जब नहीं निकला तो रस्सियों के सहारे इसे निकाला गया।

नगर निगम तिराहा: सड़क धंसी तो मरम्मत कराने की बजाय बैरिकेड्स लगाए

यह सड़क नगर निगम के ठीक सामने की है। डेढ़ साल पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए यहां खुदाई की थी। इसके बाद इसकी मरम्मत भी की लेकिन थोड़ी सी बारिश से यह धंस गई है। निगम की लापरवाही भी देखो कि सड़क की मरम्मत कराने की बजाय आसपास बैरिकेड्स लगा दिए हैं। शहर का मुख्य मार्ग है और ट्रैफिक दबाव है। निगम के अफसर भी इसी रोड से गुजरते हैं। बावजूद मरम्मत पर ध्यान नहीं है।

आरडीए तिराहा: पहले ट्रक फंसा, फिर ट्रैक्टर, मुरम बन रही है आफत

यह सड़क नगर निगम से कुछ ही दूर स्थित जिला शिक्षा केंद्र के सामने की है। सीवरेज लाइन डालने के लिए सालभर पहले इस सड़क की खुदाई की। पहले यहां एक ट्रक फंस गया और फिर ट्रैक्टर ट्रॉली फंस गई। इसके बाद ट्रैक्टर फंस गया। बावजूद मुरम डाल दी। इससे परेशानी और बढ़ गई। रोज वाहन फिसल रहे हैं।

अफसर बोले, जहां-जहां सड़कें खुदी हैं, वहां की मरम्मत कराएंगे - सिटी इंजीनियर सुरेश व्यास ने बताया कि शहर में जहां-जहां भी सीवरेज लाइन का काम चल रहा है। उन क्षेत्रों का निरीक्षण किया और सड़कों की हालत देखी है। वहीं जहां भी सड़कें धंस रही हैं या गड्ढे हो रहे हैं। उसकी रिपेयरिंग कराई जाएगी। इसके लिए ठेकेदार को निर्देश दिए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Roads started getting sunk in some rain because they left only Muram in the name of repair


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/roads-started-getting-sunk-in-some-rain-because-they-left-only-muram-in-the-name-of-repair-127525213.html

No comments:

Post a Comment