Wednesday, July 1, 2020

बिजली की आंख मिचौली से नगरवासी हुए परेशान

इस समय नगर में बिजली की हो रही आंख मिचोली से नगरवासी खासे परेशान हैं। वहीं बिजली पर आधारित व्यापार व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। ऊपर से गर्मी व उमस लोगो को परेशान कर रही है। इसी तरह आष्टा क्षेत्र में दिन के अलावा देर रात में बिजली बंद हो रही है। जिससे लोगों की नींद खराब हो रही है।
नगर के अलीपुर फीडर की समस्या के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उक्त फीडर से नगर का आधे हिस्से में बिजली सप्लाई होती है। मंगलवार की रात 10.30 बजे बिजली गुल हुई जो कुछ देर में वापस आई, लेकिन उसके फौरन बाद फिर से बंद हो गई। इस कारण लोगों को गर्मी व उमस के कारण नींद में से जागना पड़ा। इसके अलावा दिन के समय भी बिजली कई बार ट्रिप हो जाती है। जबकि इस समय गर्मी के साथ उमस ने लोगों को वैसे ही परेशान किया हुआ है। उसके बाद भी बिजली कंपनी के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि कई बार मेंटनेंस का काम हो चुका है। इसी तरह जावर नगर में कुछ दिनों से क्षेत्र में बिजली की आंख मिचोली हो रही है। इस संबंध में नगर के विक्रम सिंह का कहना है कि नगर में बिजली कभी भी बंद हो जाती है। ये सिलसिला दिनभर व रात में भी चलता रहता है। लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Citizens worried due to electric eye Michauli


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/citizens-worried-due-to-electric-eye-michauli-127469157.html

No comments:

Post a Comment