शिवराज मंत्री मंडल में राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा) शनिवार को भोपाल से शिवपुरी लौट रहे हैं। कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने से पहले मंत्री धाकड़ शनिवार की सुबह दतिया पहुंचकर पीतांबरा माई के दर्शन करेंगे। इसके बाद दिनारा, करैरा और नरवर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। नरवर से होते हुए शिवपुरी पहुंचेंगे, जहां सर्किट हाउस पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर देर शाम पोहरी पहुंचेंगे। पोहरी में विश्राम करेंगे और अगले दिन पोहरी क्षेत्र में रहकर दौरा करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/suresh-dhakad-will-come-to-shivpuri-for-the-first-time-after-becoming-the-minister-of-state-127476169.html
No comments:
Post a Comment