कोरोना महामारी के चलते इस मर्तबा गुरुपूर्णिमा पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुए। 60 साल में यह पहला मौका था जब अखंड ज्ञान आश्रम में इस बार गुरुपूर्णिमा पर सार्वजनिक आयोजन नहीं हुआ। ब्रह्मलीन स्वामी ज्ञानानंदजी महाराज की प्रतिमा की महामंडलेश्वर स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज, संचालक स्वामी देवस्वरूपानंद जी महाराज ने पूजा-अर्चना की। धौंसवास स्थित श्री नित्यानंद आश्रम सहित अन्य आश्रमों में सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। घर में ही पूजन किया।
लक्कड़पीठा स्थित श्री टेकेश्वर महादेव मंदिर में श्री गोरखनाथ मंदिर समिति ने सुबह 10 बजे भगवान श्री गोरखनाथ का महाभिषेक किया। सिखवाल ब्राह्मण समाज के आराध्य देव श्रृंगी ऋषि जी के मंदिर में पंडित सांवरलाल पुरोहित व हरीश पंडित ने हवन, पूजन, सुंदरकांड पाठ करवाया गया। गणपतलाल तिवारी, उपाध्यक्ष राधेश्याम पुरोहित, सचिव संजय पंड्या, कोषाध्यक्ष गोपाल तिवारी, समिति के मीडिया प्रभारी धीरज व्यास सहित अन्य मौजूद थे। वहीं पतंजलि योग समिति युवा भारत जिला रतलाम पांचों संगठनों के तत्वावधान में स्वामी रामदेव व बालकृष्ण की सूक्ष्म उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर गुरुपूर्णिमा मनाई।
किया अभिषेक
ब्राह्मणवास स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर में सिखवाल समाज देवस्थान न्यास ने गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया। श्री चारभुजानाथ का अभिषेक कर हवन में विश्व शांति के लिए आहुतियां दी गई। न्यासी पूनमचंद व्यास, अनिल पांड्या, दिनेश जोशी, मनोहरलाल शर्मा आदि मौजूद थे।
121 किलो मिठाई बांटी
श्री उत्तम गुरु भक्त मंडल ने महर्षि उत्तम स्वामी जी का गुरुपूजन किया। 121 किलो मिठाई पैकेट प्रसादी के रूप में बांटे। ओमजी पेटलावद, प्रवीण सोनी, राहुल, संजय पोरवाल, राजकुमार पोरवाल आदि मौजूद थे।
शास्त्री नगर स्थित श्री साईं मंदिर के सभागृह में योग धाम परिवार योग गुरुओं का सम्मान किया। योग धाम की डॉयरेक्टर कल्पना पुरोहित, प्रो. डी की शर्मा अतिथि रही। गुरु डॉ. प्रदीप शर्मा, प्रदीप कोठारी व डॉ. प्रकास चोपड़ का सम्मान किया। मिश्रीलाल सोलंकी, रामचंद्र गेहलोत अंबर, कैलाश जोशी, हेमंत मेहता आदि सदस्य व अन्य मौजूद थे।
सेलम में मनाया गुरुपूर्णिमा उत्सव
रतलाम | द्वादश ज्योतिर्लिंग की राष्ट्र धर्मविजय पदयात्रा पर निकले श्री नित्यानंद आश्रम के संत नर्मंदानंदजी बापजी ने गुरुपूर्णिमा उत्सव अपने भक्तों के साथ सेलम (तमिलनाडु)में मनाया। श्री नर्मदानंद बापजी ने सेलम स्थित अन्य आश्रम में विधिविधान से अपने गुरु की पादुका का पूजन अभिषेक किया। इसके बाद भक्तों ने नर्मदानंद जी बापजी का पूजन किया।
फेसबुक पर दिए आशीष वचन : आचार्य पीठ भानपुरा मठ से ब्रह्मलीन जगद्गुरु शंकराचार्य परम पूज्य स्वामी श्री दिव्यानंदजी तीर्थ का गुरुपूजन फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया गया। इसमें पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंदजी तीर्थ ने आशीष वचन में कहा कि यह प्रकृति में समाहित है कि अति निकटता विनाश का कारण बनती है। अभा रामायण मेले के संयोजक पं. राजेश दवे, सुनीलदत्त जोशी, मनोज दानगड़, महेश द्बिवेदी, आनंद मिश्रा सहित भक्तजनों ने अपने घरों में परिजनों के साथ स्वामी श्री दिव्यानंदजी तीर्थ के पादुका पूजन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/most-public-programs-were-not-held-on-gurupurnima-most-of-them-did-gurupujan-at-home-127482767.html
No comments:
Post a Comment