Saturday, July 18, 2020

पर्यटन स्थल लाॅक, जाम गेट पहुंचे सैलानी, ना मास्क लगाया ना डिस्टेंस का रखा ध्यान

जिला व स्थानीय प्रशासन ने काेराेना वायरस के चलते पर्यटन स्थलाें पर आवाजाही पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद महू-मंडलेश्वर मार्ग पर प्रसिद्ध जाम दरवाजा पर दिनभर सैलानियाें का जमावड़ा लगा रहा। यहां पर सैलानियाें ने ना मास्क लगा रखे थे ना ही साेशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा था। वहीं प्रतिबंध हाेने के बाद भी यहां पर कार्रवाई करने वाले जिम्मेदार पूरी तरह नदारद रहे।
महू-मंडलेश्वर मार्ग स्थित जाम दरवाजा पर शनिवार काे सैलानियाें का जमावड़ा लगा रहा। यहां पर सैलानी जाम दरवाजा की छत तक पहुंच गए। अधिकांश ने मास्क नहीं लगा रखे थे। खान-पान की दुकानों पर भी लाेग खान-पान करते नजर अाए। यहां पर महू-मंडलेश्वर मार्ग की सीमा हाेने के चलते पुलिस भी तैनात की गई है, इसके बावजूद जिम्मेदार यहां पर पर्यटकाें काे राेकने में असमर्थ नजर आ रहे हैं।
चाट-चाैपाटी का लुत्फ ले रहे सैलानी : प्रशासन ने पूरी तहसील में खान-पान की दुकानों पर टेक-अवे पार्सल डिलीवरी की ही अनुमति दी है। इसके बावजूद यहां जाम दरवाजा पर बड़ी संख्या में सड़क किनारे खान-पान की दुकानें लगी हुई हैं। यहां सैलानी इन दुकानों पर खान-पान करते नजर आ रहे हैं। साेशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह ब्रेक हाे रही है।
यह प्रमुख वजह : जाम दरवाजा जहां स्थित है वह महू-मंडलेश्वर हाई-वे है। इस वजह से इस हाई-वे से गुजरने वाले वाहन चालक अपने वाहनाें काे प्राकृतिक साैंदर्य का लुत्फ लेने के लिए राेक देते हैं। वहीं दूसरी ओर चालक अपने वाहन खड़े करने के बाद जाम दरवाजा की छत तक पहुंच रहे हैं। जिस पर जवाबदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
यहां पर सख्ती से पालन

पातालपानी में भी सैलानी प्राकृतिक साैंदर्य व झरने का लुत्फ लेने के लिए पहुंचते हैं यहां पर बड़गाेंदा पुलिस के जवान सुबह से शाम 6 बजे तक तैनात रहते हैं। वे सैर-सपाटा करने वालाें काे लाैटा देते हैं। पर्यटन स्थलाें पर नियम का पालन नहीं करवाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/tourists-reach-the-tourist-spot-jam-gate-put-no-mask-or-take-care-of-distance-127528741.html

No comments:

Post a Comment