Wednesday, July 22, 2020

रवि हत्याकांड के शेष दो आरोपी भी किए गिरफ्तार

बहुचर्चित गोरक्षा प्रमुख रवि विश्वकर्मा हत्याकांड के फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब तक कुल 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। थाना स्टेशन रोड टीआई अजय तिवारी ने बताया कि रवि हत्याकांड में फरार चल रहे कल्लू मेहरा और नितिन सिलावट की तलाश जारी थी।

उनके परिजनों पर निगाह रखी जाए। इसी सिलसिले में दोनों के रिश्तेदारों को सर्विलेंस पर रखा गया था। एसडीओपी पिपरिया शिवेंदु जोशी ने टीआई तिवारी के साथ ही आरक्षक रवीश बोहरे, शुभम दुबे, राजकुमार, राधेश्याम संजय शेके की टीम बनाई। पुलिस को बनखेड़ी रोड पर एक निर्माणाधीन वेयरहाउस के पास इन दोनों को देखे जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें पकड़ लिया है। यह लोग फरारी में रहकर परेशान थे और अपने घर कुछ कपड़े सामान लेने के लिए आने की तैयारी में थे। उसके पहले ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/remaining-two-accused-of-ravi-murder-case-also-arrested-127542631.html

No comments:

Post a Comment