Monday, July 13, 2020

टाॅपर का मंत्र : दाैड़ते हुए कैमेस्ट्री के रिएक्शन याद किए, सोने से पहले फिजिक्स के फार्मूले

सीबीएसई ने साेमवार काे 12वीं का रिजल्ट घाेषित कर दिया। सीबीएसई संबद्धता वाले जिले के दाेनाें सरकारी स्कूल केंद्रीय विद्यालय और जवाहर नवाेदय विद्यालय का रिजल्ट 100% रहा। सरकारी स्कूलाें की बात की जाए ताे टाॅपर जवाहर नवाेदय विद्यालय की तनू बामनिया रहीं। उन्हाेंने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए।
भास्कर से चर्चा में तनू ने बताया शेड्यूल बना कर पढ़ाई की। तनू ने छात्रावास में अपने पलंग के पीछे दीवार पर कैमेस्ट्री और फिजिक्स के फाॅर्मूले दीवार पर चिपका रखे थे। तनू बताती हैं-लंच व रेसेस में जब भी समय मिलता इन फाॅर्मूलाें काे देखती। सुबह बाॅयाे की पढ़ाई करती थी। क्लासेस के समय अंग्रेजी और रात में साेने से पहले फिजिक्स। तनू कहती हैं-फिजिक्स में फाॅर्मूले हाेने से नींद नहीं अाती थी। हमारे कैमेस्ट्री के शिक्षक ने बताया था कि जहां समय मिले, वहां आर्गेनिक रिएक्शन याद किए जा सकते हैं। मैं शारीरिक व्यायाम के दाैरान दाैड़ते हुए भी आर्गेनिक रिएक्शन याद कर लेती थी। तनू सफलता का श्रेय अपने पिता काे देती हैं। उनके पिता उमरावसिंह बामनिया बागली मिडिल स्कूल में अंग्रेजी के शिक्षक हैं। उनकी मां बसंता बामनिया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं।

सत्यम रजवानी :
केंद्रीय विद्यालय में सत्यम 96.2 प्रतिशत अंकाें के साथ स्कूल में टाॅपर रहे। उनका संकाय काॅमर्स है। सिंधी काॅलाेनी निवासी सत्यम के पिता अनिल रजवानी किराणा व्यापारी हैं। मां मनीषा गृहिणी हैं। वे बताते हैं-पिछले साल 11वीं में 69 प्रतिशत ही बनने पर प्रण किया था कि 12वीं में काेई कसर नहीं छाेड़ूंगा। अब वे सीए की तैयारी कर रहे हैं।
आदित्य गिरी गाेस्वामी
केंद्रीय विद्यालय में आदित्य विज्ञान संकाय में 95.4 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से टाॅपर रहे। उनके पिता चेतन गिरी गाेस्वामी मुखर्जी नगर के निजी स्कूल में भाषा के शिक्षक हैं। मां अारती गृहिणी हैं। अादित्य कहते हैं-घर पर ही पढ़ाई की। एक्स्ट्रा क्लासेस में पढ़ाई की। जेईई में 100 के अंदर रैंक लाने का लक्ष्य है। ऐसा नहीं हुआ ताे एक साल का ड्राॅप लूंगा।

प्रियांश वर्मा : केंद्रीय विद्यालय में प्रियांश विज्ञान संकाय में 95.4 प्रतिशत के साथ टाॅपर रहे। उनके पिता अनिल देवास में वीपी इंडस्ट्री में कार्यरत हैं और मां ममता वर्मा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। प्रेम नगर पार्ट टू निवासी प्रियांश कहते हैं-शेेड्यूल बना कर पढ़ाई की। हर सब्जेक्ट काे 2-2 घंटे दिए। स्कूल के शिक्षक जब शाम काे व्यायाम करते थे, उस समय भी मार्गदर्शन के लिए स्कूल परिसर में चले जाते थे।

केंद्रीय विद्यालय में पिछले साल से 4 प्रतिशत ज्यादा

केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। 65 में से सभी 65 विद्यार्थी पास हुए। पिछले साल इस स्कूल में 96 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा था। इस बार 4 प्रतिशत का सुधार हुआ। हालांकि 2018 में भी स्कूल का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/toppers-mantra-remembered-chemistry-reaction-physics-formula-before-bedtime-127510594.html

No comments:

Post a Comment