शहर में दिन भर तेज धूप रही। वहीं दिन व रात का पारा एक डिग्री बढ़ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम 25.6 डिग्री रहा। जबकि बुधवार को अधिकतम 35.2 व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री रहा था। गुरुवार को दिन भर तेज धूप के बाद शाम को मौसम बदला और रात 8 बजे से हवा चलने लगी। कुछ देर बूंदाबांदी हुई।
वहीं रात 9 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीके तिवारी ने बताया अगले 2 से 3 दिन में बारिश की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है। हवा की गति 9 से 11 किमी प्रति घंटा है। अभी उत्तरी-पश्चिमी हवा चल रही है। मध्यम बादल के साथ बारिश की संभावना है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/barwani/news/clouds-covered-in-talwara-deb-rains-in-okri-people-waiting-for-heavy-rain-127472889.html
No comments:
Post a Comment