नगर के सबसे पुराने सार्वजनिक गणेश मंडल ने इस बार गणेशोत्सव कोविड जागरूकता पर्व के तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। आयोजन 22 अगस्त से 1 सितंबर के बीच होना है। कोरोना के कारण बड़े आयोजन नहीं हो पाएंगे। यह मंडल के आयोजन का 86वां साल है। ये वही मंडल है, जिसने दो साल पहले मुहर्रम और गणेशोत्सव साथ होने पर दो दिन तक अपने आयोजन रोक दिए थे। कारण ये कि ताजिये राजवाड़ा चौक पर आते हैं और मंडल के आयोजन भी यहीं होते हैं।
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्निहोत्री व महासचिव नानालाल कोठारी ने बैठक ली। कोरोना प्रकोप को देखते हुए 11 दिनी गणेशोत्सव के सभी कार्यक्रम निरस्त कर कोविड जागरूकता पर्व के रूप में मनाने पर सहमति बनी। सुझाव नीरजसिंह राठौर ने रखा था। कोठारी ने बताया 22 अगस्त को राजवाड़ा स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में गणेशजी की स्थापना होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/this-time-ganesh-mandal-will-celebrate-ganeshotsav-as-kovid-awareness-festival-127549808.html
No comments:
Post a Comment