Friday, July 17, 2020

मशीन से निकले पांच-पांच सौ के कुतरे हुए पांच नोट

दो तालाब के पास स्थित स्टैट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में चूहे होने की आशंका है। संभागायुक्त कार्यालय में लिपिक हिमांशु चौहान शुक्रवार शाम 6 बजकर 21 मिनट पर यहां रुपए निकालने गए थे। चौहान ने बताया एटीएम से उन्होंने 10 हजार रुपए निकाले तो उसमें पांच-पांच सौ के पांच नोट चूहों द्वारा कुतरे हुए निकले। एटीएम में उस समय कोई गार्ड भी मौजूद नहीं था। चौहान ने लीड बैंक मैनेजर एके गुप्ता को कॉल कर मामले की जानकारी दी तो उन्होंने कहा बैंक में जाकर नोट बदल दीजिए। चौहान ने कहा मशीन में इस तरह के अन्य नोट भी हो सकते हैं, जिससे अन्य लोगों को भी परेशान होना पड़ सकता है। मशीन की जांच कर इसमें रखी राशि को सुरक्षित किया जाना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Five notes of five hundred and five bits out of the machine


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/five-notes-of-five-hundred-and-five-bits-out-of-the-machine-127524781.html

No comments:

Post a Comment