Saturday, July 18, 2020

जेलर पॉजिटिव मिले तो उनके घर बल्लियां लगाईं, अन्य जगह कई मकान किए सील

कंटेनमेंट एरिया बनाने को लेकर प्रशासन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर में आम लोगों और अफसरों के लिए अलग-अलग मापदंड अपनाए जा रहे हैं। इसका उदाहरण शनिवार को देखने को मिला। दो नए कंटेनमेंट एरिया बनाए गए। एक जिला जेल में और दूसरा दिलीप गेट के पास। जिला जेल में अफसर पॉजिटिव आए तो उनके घर के बाहर सिर्फ बल्लियां लगाकर कंटेनमेंट कर दिया गया। जबकि बाकी जगह 5 से 10 घरों को कवर करके जालियां लगाकर ऐसी व्यवस्था की जाती है कि कोई न बाहर निकल सके, न अंदर जा सके। दिलीप गेट, लक्ष्मीबाई मार्ग, मैन रोड, राधाकृष्ण मार्ग में यही किया गया है। इसके पहले भी कंटेनमेंट में इसी तरह की सख्ती बरती जाती रही है।

मामला दर्ज कराएंगे
शहर में लोग नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। कंटेनमेंट एरिया लक्ष्मीबाई मार्ग को लेकर शुरू से ही शिकायतें हैं। पहले दिन लोग जालियां फांदकर बाहर निकल गए। अब लोगों ने बैरिकेड्स के एक किनारे की जालियां हटा दी। लोग यहां से निकल रहे हैं। एसडीएम एमएल मालवीय ने कहा, ऐसे लोगों पर मामला दर्ज कराएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
When the jailor got positive, he used to bat his house, sealing many houses elsewhere


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/when-the-jailor-got-positive-he-used-to-bat-his-house-sealing-many-houses-elsewhere-127528701.html

No comments:

Post a Comment