Wednesday, July 1, 2020

दिव्यांग ने कहा-दिल्ली तक शिकायत करूंगा, टीआई बाेले-जिनेवा तक चले जाओ

गाेपालगंज थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा का एक वीडियाे साेशल साइट्स पर वायरल हुआ है। इसमें टीआई की एक दिव्यांग से बहस चल रही है। दिव्यांग वीरेंद्र रजक पुलिस की कार्यप्रणाली काे लेकर दिल्ली तक शिकायत करने की बात कह रहा है।
जिससे गुस्साए टीआई कह रहे हैं कि दिल्ली क्या जिनेवा तक चले जाओ। मामला एक माेबाइल गुमने का है। टीआई मिश्रा ने बताया कि सचिन हर बार नामक युवक का मोबाइल गुम गया था। एक आरक्षक उसका मोबाइल खोजने में मदद कर रहा था। लेकिन सामने वाले की राजेश ठीक नहीं लग रहे थे।
बार-बार पैसे देने की बात कह रहे थे। शक हुआ तो हम लोग तहसील पहुंचे यहां सचिन का परिचित वीरेंद्र मिला। पुलिस पर आरोप लगाते हुए वह धमका रहा था। पुलिस ने कोई अभद्रता नहीं की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/divyang-said-i-will-complain-till-delhi-ti-go-to-belle-geneva-127469087.html

No comments:

Post a Comment