Saturday, July 4, 2020

इंदौर के ज्वेलरी शोरूम और बैंक में मास्क हटाकर चेहरा दिखाना जरूरी

मास्क लगाने की आड़ में चोरी, लूट जैसी घटनाएं रोकने और लोगों की पहचान करने के लिए कलेक्टर मनीष सिंह ने संस्थानों के अंदर एक बार मास्क उतारकर सीसीटीवी में चेहरा दिखाने के आदेश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि ज्वेलरी शोरूम व दुकान, वित्तीय संस्थान जैसे बैंक, गोल्ड फाइनेंस कंपनी, सराफा दुकानों में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपना मास्क एक बार उतारकर सीसीटीवी कैमरे के सामने आना होगा। इसके बाद फिर मास्क लगा सकेंगे। यह आदेश 2 सितंबर तक प्रभावी रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/it-is-necessary-to-show-face-by-removing-masks-in-jewelery-showroom-and-bank-of-indore-127479467.html

No comments:

Post a Comment