Friday, July 24, 2020

चाय सुट‌्टाबार के सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी पुलिस

मीनाक्षी चाैराहे स्थित चाय-सुट्टाबार के सीसीटीवी फुटेज की पुलिस अब जांच करेगी। बता दें कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे कैफे संचालक सहित 11 युवकाें काे पुलिस ने हिरासत में लिया था। पुलिस ने आराेपियाें के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया था। काेतवाली टीआई संताेष सिंह चाैहान ने बताया कैफे काे सील कर दिया गया है। कैफे में उपयाेग किए जाने वाले पेय और अन्य खाद्य पदार्थाें के सैंपल खाद्य विभाग ने लिए हैं। अब कैफे के सीसीटीवी फुटेज की जांच करेंगे। टीआई ने बताया कि फिलहाल जांच पूरी हाेने तक कैफे सील ही रहेगा। पुलिस काे कैफे में देर रात तक युवकाें के बैठने की शिकायत मिल रही थी। वहीं कैफे में उपयाेग किए जाने वाले पेय पदार्थाें की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए जा रहे थे जो कि जांच में स्पष्ट होगा। बुधवार काे काेतवाली पुलिस ने कार्रवाई की जिसके तहत कैफे संचालक आयुष्मान रघुवंशी सहित 10 युवकाें काे हिरासत में लिया था अाैर कैफे काे सील कर दिया था।
सुट्‌टा बार कैफे के संचालक रघुवंशी ने बताया कैफे में किसी तरह का गलत कार्य नहीं होता है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। अाराेप निराधार हैं। हम जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/police-will-investigate-cctv-footage-of-chai-sutabar-127549793.html

No comments:

Post a Comment