Tuesday, July 28, 2020

80 बेड के कोविड केयर सेंटर की प्रक्रिया शुरू

धार के कन्या छात्रावास में 80 बेड के कोविड देखभाल केंद्र (सीसीसी) प्रारंभ किया जाएगा। प्रक्रिया शुरू हाे गई है। चार दिन में सेंटर का काम पूरा हाे जाएगा। शहर में अब चार सीसीसी हाे जाएंगे। प्रशासन ने लगातार मिल रहे मरीजाें काे देखते हुए व्यवस्था की है। इधर मंगलवार काे काेई नया केस सामने नहीं अाया। साेमवार रात में मनावर, दिग्ठान, धामनाेद और धार के छह लाेगाें काे संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कैलाश नगर धार का 31 साल का युवक शासकीय कर्मचारी है। 19 व 20 काे भाेपाल अपनी ससुराल में गया था। यहां से आने के बाद 26 काे गले में खराश व गंध, सुगंध नहीं आने पर जिला अस्पताल के फीवर क्लिनिक में दिखाया। 27 काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई। पूर्व से क्वारेंटाइन था। इसी प्रकार नालछा ब्लाॅक के दिग्ठान के 52 साल के व्यक्ति काे भी संक्रमित पाया गया है। वे एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, कई लाेगाें से मिलना हाेता है। बुखार की शिकायत पर धार में फीवर क्लिनिक में दिखाया। 27 काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। परिवार को क्वारेंटाइन किया है।

धामनाेद के व्यक्ति काे इंदाैर रैफर किया
धामनाेद के संजयनगर के 42 साल के व्यक्ति काे 25 जुलाई काे तबीयत बिगड़ने पर धामनाेद से धार भेजा था, यहां से इंदाैर रैफर किया। सैंपल उसी दिन ले लिया था, जाे कि अब पाॅजिटिव पाया गया है। संक्रमण संभवत: इंदौर आने जाने के दौरान हुआ है।
मनावर के तीन संक्रमित
मनावर की पटेल काॅलाेनी के 59 साल के व्यापारी, उनके 23 साल के पुत्र गुलाटी के 45 साल के किसान काे संक्रमित पाया है। किसान काे कोविड केयर सेंटर धार में भर्ती किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/80-bed-covid-care-center-process-started-127562980.html

No comments:

Post a Comment