Wednesday, July 1, 2020

इछावर में पहला कोरोना पॉजिटिव मिला, परिवार के 8 सदस्य होम क्वारेंटाइन

इछावर में भी बुधवार को पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। इसका इछावर अस्पताल में इलाज चल रहा है। दीवड़िया रोड निवासी नसरुल्लागंज में पदस्थ शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके घर को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। मरीज काे इछावर अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसके परिजनों के सैंपल लेने के साथ ही सभी 8 लोगों को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है।
पिछले दिनों सीहोर के गंज में मिले पॉजिटिव मरीज का इलाज भोपाल में हुआ और वह स्वस्थ होकर घर लौट आया तो पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 रह गई थी लेकिन बुधवार को इछावर में मिले एक मरीज से यह संख्या फिर से 4 हो गई है। इछावर में मिले पॉजिटिव मरीज के परिजनों के सैंपल भी लिए गए हैं। साथ ही सभी को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया। बुधवार को 12 लोगों के सैंपल जांच के लिए आए। इनमें 9 सैंपल आष्टा तथा इछावर, नसरुल्लागंज एवं सीहोर से एक-एक सैंपल लिया गया।
कंटेनमेंट एरिया में चल रहा सर्वे
सीहोर शहरी क्षेत्र वार्ड नंबर 4 रिमझिम ढाबा वाले क्षेत्र में 18 घरों का सर्वे कर 55 लोगों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सर्वे दलों द्वारा दी गई। वार्ड नंबर 27 सब्जी मंडी में 37 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 250 लोगों के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई है। वार्ड नंबर 27 के बफर जोन में 67 घरों का सर्वे कर 261 लोगों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। कंटेनमेंट एरिया सैकड़ाखेड़ी रोड स्थित वार्ड नंबर 4 में दो सर्वे दलों ने 45 घरों का सर्वे कर 243 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। बफर एरिया में 65 घरों का सर्वे कर 278 लोगों, वार्ड नंबर 13 में तीन सर्वे दलों द्वारा 94 घरों का सर्वे कर 347 लोगों का स्वास्थ्य फालोअप लिया गया। बफर एरिया में 323 घरों का सर्वे कर 1185 लोगों का स्वास्थ्य फालोअप लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
First corona positive found in Ichawar, 8 family members quarantine


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/sehore/news/first-corona-positive-found-in-ichawar-8-family-members-quarantine-127469084.html

No comments:

Post a Comment