Tuesday, July 21, 2020

700 ट्रॉली रेत का स्टॉक जब्त, खनिज विभाग करेगा नीलामी

प्रशासन ने अवैध उत्खनन के बाद मंगलवार को रेत माफिया पर भी शिकंजा कस दिया। आंतरीमाता व आसपास के गांवों में लगा रखे रेत के ढेर जब्त करने की कार्रवाई की। इसकी नीलामी खनिज विभाग द्वारा की जाएगी। पहली बार हुई इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया।
तीन दिन पूर्व आंतरीमाता पहाड़ी पर मिट्टी खनन की सूचना मिलते ही एसडीएम मनीष जैन ने टीम के साथ पहुंचकर दबिश दी थी। सूचना मिलते ही माफिया मौके पर जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग गए थे। इन वाहनों को जब्त करने के बाद वापसी के समय रास्ते में रेत के ढेर लगे मिले थे। एसडीएम ने मिट्टी मिली रेत को वापस नदी में डंप करवाने के लिए नायब तहसीलदार रश्मि धुर्वे को निर्देश दिए थे। इसके बाद क्षेत्र में रेत माफिया पर शिकंजा कसना शुरू किया। मंगलवार दोपहर चार बजे एसडीएम जैन आंतरीमाता क्षेत्र में पहुंचे। यहां माफियाओं द्वारा समीप की रेत नदी से रेत निकालकर स्टॉक किया था। मौके से करीब 700 ट्रॉली रेत का स्टाक जब्त किया। जिन लोगों ने यह रेत जमा की उनकी पहचान करने के साथ खनिज अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

रेत भंडारण की शिकायत पर कार्रवाई की
मनासा एसडीएम मनीष जैन का कहना है आंतरीमाता क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण की शिकायत मिलने पर दबिश दी थी। मौके पर माफिया तो नहीं मिले। करीब 700 ट्रॉली रेत का स्टॉक मिला। जिसे जब्ती में लिया है। खनिज विभाग के द्वारा इसकी नीलामी कराई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
700 trolley sand stock seized, mineral department will auction


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/700-trolley-sand-stock-seized-mineral-department-will-auction-127539238.html

No comments:

Post a Comment