राणापुर में कोरोना संक्रमित मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार रात में भी नगर के जवाहर मार्ग की दो महिलाओं व समोई के एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान राहत भरी खबर यह रही कि झाबुआ आइसोलेशन वार्ड से लगातार संक्रमित स्वास्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को एमजी मार्ग के दो संक्रमितों सहित ताड़ गली के 5 वर्षीय बालक की रिपोर्ट निगेटिव आने पर तीनों को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया। बच्चे के घर लौटने से घर-परिवार खुश है। परिजन ने नमाज अदा कर खुदा का शुक्र अदा किया। बीएमओ डॉक्टर जीएस चौहान अब तक राणापुर के 10 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अब भी 13 केस एक्टिव हैं। गुरुवार रात में मिले तीनों संक्रमितों को जिला मुख्यालय झाबुआ स्थित बाड़कुआ आइसोलेशन वार्ड भेज दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/5-year-old-boy-came-home-after-winning-the-battle-with-corona-so-far-10-patients-have-recovered-and-returned-127549811.html
No comments:
Post a Comment